Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक, उपचुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

October 23, 2024

CM Mann आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक, उपचुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) आज बुधवार को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी रणनीति बनाएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से चारों हलकों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में बैठक होगी, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। बैठक दोपहर 2 बजे नगर भवन में होगी।

इस बैठक में नेताओं से चुनाव की रणनीति बनाने से लेकर तमाम स्थितियों का फीडबैक लिया जाएगा। राज्य के चार विधानसभा हलकों बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। यह चुनाव आप के लिए भी काफी अहम है। क्योंकि विपक्षी दल इसे 2027 का सेमीफाइनल बता रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस और भाजपा की ओर से इन सीटों पर बड़े चेहरे उतारने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ऐसे में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने जालंधर उपचुनाव की कमान खुद संभाली थी। सभी सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।

अगर इन सीटों के 2022 के चुनाव नतीजों की बात करें तो बरनाला सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चब्बेवाल सीट के तत्कालीन विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल आप में शामिल हो गए थे। साथ ही, सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसी तरह गिद्दड़बाहा सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली दल के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के बीच मुकाबला था। लेकिन अब डिंपी आप में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब सबकी निगाहें अकाली दल पर टिकी हैं कि वह किस चेहरे को चुनावी मैदान में उतारता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें