
तेहरान : ईरान के एक वरिष्ठ कमांडर का कहना है कि इजरायल ईरान के खिलाफ कोई ‘बड़ी और महत्वपूर्ण’ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। कमांडर मोहम्मद अली जाफरी ने मंगलवार को कहा कि इजरायल ईरान के 1 अक्टूबर मिसाइल ऑपरेशन के जवाब में ‘एक हताश, सीमित और छोटे पैमाने पर हमला‘ करने की संभावना है, ताकि यह दिखा सके कि उसने हमले के खिलाफ कार्रवाई की है या उसका जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि इजरायल तेहरान के हमले के बराबर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगा। कमांडर ने कहा है कि ईरान की प्रतिक्रिया काफी हद तक इजरायल के हमले की तीव्रता पर निर्भर करेगी। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के पूर्व कमांडर-इन-चीफ जाफरी ने कहा, ‘यदि दुश्मन कोई बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई करता है, तो उसे कई गुना अधिक तीव्रता से जवाब दिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, एक अक्टूबर को ईरान ने इजरायली ठिकानों पर लगभग 180 मिसाइलें दागी थीं। तेहरान ने इन हमलों को क्षेत्रीय प्रतिरोध समूहों के कई नेताओं की हत्याओं, लेबनानी और फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों का बदला बताया था। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की है और जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...