विज्ञापन

नगर निकायों में हो रहा जनता की समस्याओं का समाधान, अब तक 49 शिकायतें आई सामने

अभी तक तकरीबन 49 (उनचास) शिकायतें आई है जिसमें से 15 समस्याओं का समाधान तुरंत कर दिया गया है।

- विज्ञापन -

सोनीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर नगर निगम में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं उसी को देखते हुए सोनीपत नगर निगम में आने वाली 4 नगर निकायों में समाधान शिविर लगाए गए हैं जिसमें जनता की नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

जिसमें सोनीपत नगर निगम कमिश्नर विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अभी तक तकरीबन 49 (उनचास) शिकायतें आई है जिसमें से 15 समस्याओं का समाधान तुरंत कर दिया गया है।और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं का निवारण पूरी तरह नहीं होगा तब तक समाधान शिविर चलता रहेगा।

- विज्ञापन -

Latest News