Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा, सोनिया और राहुल भी रहे मौजूद

October 23, 2024

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा, सोनिया और राहुल भी रहे मौजूद

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी 13 नवंबर को होने वाले वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

सुश्री वाड्रा ने कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डी. आर. मेघश्री के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने में करीब 35 मिनट का समय लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी के संगठन सचिव के सी वेणुगोपाल नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ रहे। बाद में सुश्री वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ शिहाबली थंगल भी उनके साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

श्रीमती सोनिया गांधी और सुश्री वाड्रा मंगलवार को वायनाड पहुंच गयी थीं, जबकि खरगे और राहुल गांधी आज सुबह यहां पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा नए बस स्टैंड से कलपेट्टा तक करीब 10.30 बजे रोड शो शुरू हुआ। कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता करीब 1.5 किलोमीटर लंबे सामूहिक रोड शो में शामिल हुए, जो करीब तीन घंटे तक चला। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रितक मोर्चा (यूडीएफ) के कार्यकर्ता और महिलाओं और बच्चों सहित सभी क्षेत्रों के लोग पार्टी के झंडे, ढोल, तख्तियां लेकर अपने प्रिय नेताओं को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें