Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में भाजपा आई तो बिजली हो जाएगी महँगी: केजरीवाल

October 23, 2024

दिल्ली में भाजपा आई तो बिजली हो जाएगी महँगी: केजरीवाल

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आ गई तो 10 घंटे तक पावर कट लगने शुरू हो जाएंगे और बिजली महंगी हो जाएगी।

केजरीवाल ने बुधवार को महरौली विधानसभा की जनता से संवाद करते हुए कहा कि पिछले एक-दो साल में भाजपा ने फर्जी मामले लगाकर ‘आप’ के नेताओं को एक-एक करके जेल में डाल दिया। शीर्ष न्यायालय ने भाजपा को खूब डांटा। दिल्ली में आप की सरकार जिस तरह काम कर रही है ऐसे काम पिछले 75 साल में भारत में नहीं हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें