Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत

October 23, 2024

अमरीका में McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत

वाशिंगटन: अमरीका में मशहूर खाद्य श्रृंखला ‘मैकडोनाल्ड्स’ का बर्गर खाने से ई.कोली बैक्टीरिया का संक्रमण फैल गया है। जिससे 10 राज्यों में कम से कम 49 लोग बीमार पड़ गए हैं और इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अमरीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि इस संक्रमण से कोलोराडो में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी है और एक बच्चे को गुर्दे की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलोराडो, आयोवा, कंसास, मिसौरी, मोंटाना, नेब्रास्का, ओरेगोन, उटाह, व्योंिमग और विस्कॉन्सिन में 27 सितंबर और 11 अक्टूबर के बीच इस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा 27 मामले कोलोराडो में दर्ज किए गए और इसके बाद नेब्रास्का में नौ मामले दर्ज किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें