Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी

October 24, 2024

यमुनानगर में कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी

यमुनानगर: कनाडा भेजने के नाम पर तेलीपुरा निवासी रुबिना से छह लाख रुपये ठग लिए गए। उसने अपनी बुआ के बेटे लुधियाना की रांची कालोनी निवासी इस्माइल जोन पर ही धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच की। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपित इस्माइल व चंडीगढ़ की द स्पायर कंपनी पर केस दर्ज किया है। रुबीना ने बताया कि उसने स्टाफ नर्स का डिप्लोमा व बीएसई की हुई है। आरोपित इस्माइल जोन उसकी बुआ का लडका है। उससे अच्छी बातचीत है। आरोपित ने उसे बताया था कि वह चंडीगढ़ सेक्टर 17 ए स्थित द स्पायर कंपनी के साथ मिलकर युवाओं को विदेश भेजने और रोजगार दिलाने का काम करता है।

जून 2022 में आरोपित उनके घर आया और उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपित ने कुल सात लाख रुपये का खर्च बताया। जून 2022 के पहले सप्ताह में आरोपित ने उससे एक लाख रुपये और उसके दस्तावेज ले लिए। इसके बाद अलग अलग कर पांच लाख रुपये और ले लिए। आरोपित ने उसे कहा कि वह जल्द ही उसका वीजा लगवा देगा लेकिन उसके बार बार कहने के बावजूद आरोपित ने उसे कनाडा नहीं भिजवाया। जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने चेक दिए। जब यह चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच की। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपित इस्माइल व चंडीगढ़ की द स्पायर कंपनी पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें