Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या Aamir Khan की हो रही है Lokesh Kanagaraj की सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

October 24, 2024

क्या Aamir Khan की हो रही है Lokesh Kanagaraj की सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

मुंबई : आमिर खान बिना किसी शक के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में आमिर खान सितारे जमीन पर के लिए तैयारी कर रहे हैं, और इस फिल्म के चारों ओर जबरदस्त उत्साह के माहौल को साफ महसूस किया जा सकता है। लेकिन, आमिर खान के फैंस के लिए एक और सरप्राइज है, क्योंकि सोर्सेज से जानकारी मिल रही है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने वाले हैं।

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्सेज ने खुलासा किया है कि, “आमिर खान अपनी अगली फिल्म के साथ लोकेश कनगराज की दुनिया में एंटर करने जा रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ये दो दिग्गज एक साथ आ रहे हैं, और यह देखने वाली अगली बड़ी बात होने वाली होगी।”

सोर्सेज ने आगे कहा, “आमिर खान के रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। ये सच में एक रोमांचक अपडेट है, क्योंकि आमिर खान उन डायरेक्टर्स के साथ काम करने जा रहे हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर हिट जैसे लियो, विक्रम, कैथी और मास्टर बनाईं हैं। इसके अलावा, आमिर खान की दिलचस्प फिल्मों की सूची में सितारे जमीन पर शामिल है, और यह सहयोग उनके करियर में एक रोमांच जोड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें