Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की बेहरमी से हत्या कर शव को खेतों में दबाया

October 25, 2024

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की बेहरमी से हत्या कर शव को खेतों में दबाया

रोहतक: दिल्ली के नांगलाई निवासी एक युवती का शव गांव मदीना स्थित खेतों से बरामद हुआ है। वीरवार को दिल्ली पुलिस दो आरोपियों के साथ गांव मदीना पहुंची और युवती के शव को जमीन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका गर्भवती भी थी और दिल्ली पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मृतका की पहचान नांगलाई निवासी बीस वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि वीरवार को दिल्ली पुलिस दो आरोपियों के साथ गांव मदीना स्थित खेतों में पहुंची थी। आरोपियों की निशान देही पर खेतों में से एक युवती का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दिल्ली पुलिस से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका करवा चौथ पर्व के दिन लापता हुई थी और इसी दिन उसके भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने ही मामले में कारवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वीरवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने बहुअकबरपुर थाना पुलिस से सम्पर्क किया और आरोपियों के साथ गांव मदीना स्थित खेत में पहुंच कर आरोपियों की निशानदेही पर युवती के शव को बरामद किया। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। गांव मदीना स्थित खेतों में गर्भवती युवती का शव दबा मिलना पूरा दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दिल्ली पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें