Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश : उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

October 25, 2024

मध्यप्रदेश : उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी ने अपने कुल 40 नेताओं और जनप्रतिनिधियों को इन दोनों स्थानों के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया है। सूची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम शामिल है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी दोनों स्थानों पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी इन विधानसभा क्षेत्रों पर प्रचार करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव को भी सूची में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी इन दोनों क्षेत्रों में प्रचार करने वाले हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने राजस्थान से अपनी युवा सांसद संजना जाटव को भी शामिल किया है। संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की सांसद हैं, जो लोकसभा चुनाव में भरतपुर से सांसद चुनी गई हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर 13 नवंबर को मतदान होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें