Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : मकान में लगी भीषण आग…4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत

October 26, 2024

Breaking : मकान में लगी भीषण आग…4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण किराए के कमरे में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नूर आलम (27), साहिल (22), अमन (17) और मोहम्मद मुश्ताक (22) के रूप में हुई है। यह सभी बिहार के रहने वाले हैं। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि सबसे पहले आग कमरे में लगे एक इलेक्ट्रिक उपकरण में लगी और बाद में यह पूरे कमरे में फैल गई। बता दें कि जहां आग लगी वह चार मंजिला इमारत है, और यह हादसा पहली मंजिल पर हुआ है।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एक पड़ोसी ने जानकारी देते हुए कहा, कि ‘हालांकि हमने कमरे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन यह अंदर से बंद था।‘ उन्होंने कहा कि केवल उसी कमरे में आग लगी जहां चारों लोग सो रहे थे।

उन्होंने कहा, कि ‘घटना के तुरंत बाद, अग्निशमन दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।‘ अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण और नुकसान के बारे में भी अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यह सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि शॉर्ट-सर्कटि के कारण आग लग सकती है, लेकिन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें