Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : पद्म विभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS के ICU में भर्ती

October 26, 2024

BREAKING : पद्म विभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS के ICU में भर्ती

BREAKING : बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वे एक हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। हालांकि आज ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त से वो अपने पति की मौत के बाद से काफी परेशान रह रही थी।

ब्रेन हेमरेज की वजह से हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वो काफी दुखी रहने लगी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, तबीयत खराब होने के बाद से दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है। हालांकि, फिलहाल शारदा सिन्हा की तबीयत को लेकर कोई अपडेट फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर हैं शारदा सिन्हा
बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं। वे बिहार से हैं। वे मैथिली और भोजपुरी गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय कृतियों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें