Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से एक सैनिक शहीद, 8 घायल

October 26, 2024

कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से एक सैनिक शहीद, 8 घायल

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे। उसी दौरान, उनका वाहन दम्हल हांजीपोरा में फिसलकर पलट गया। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया और आठ सैनिक घायल हो गये। घायल सैनिकों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर है।

फिलहाल, शहीद सैनिक की पहचान नहीं हो पायी है। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर लिखा, 25 अक्टूबर की रात , कुलगाम जिले में एक अभियान के दौरान सेना का वाहन फिसलकर पलट गया। जिससे ये हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें