Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पराली जलाने को लेकर PPCB सख़्त, 397 अधिकारियों को नोटिस जारी

October 27, 2024

पराली जलाने को लेकर PPCB सख़्त, 397 अधिकारियों को नोटिस जारी

चंडीगढ़: पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सख़्त नज़र आ रहा है। अब इस मामले में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है। पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहे 397 नोडल अधिकारियों व सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस नोटिस में पूछा गया है कि सूचना मिलने के बाद भी खेतों में लगी बुझाने के लिए समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

आग लगने की घटनाओं के मामले में सबसे अधिक तरनतारन के 130 व अमृतसर के 98 अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग ने बताया कि पंजाब में इस बार खेतीबाड़ी विभाग से लेकर रेवेन्यू, स्कूल शिक्षा, पवरकॉम समेत विभिन्न विभागों से 9,000 के करीब मुलाजिम पराली जलाने की रोकथाम में लगे हैं।

इसी की नतीजा है कि पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में इस बार कमी देखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद किसानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को पराली जलाने के 9 नए मामले आए। इसके अलावा 13 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा की जिन अफसरों के खिलाफ नोटिस जारी हुए है, उनके जवाब आने के बाद संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर देखेंगे कि इन मामलों में आगे क्या कार्रवाई करनी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें