Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में दिवाली से पहले घुटने लगा दम, AQI 400 से हुआ पार

October 28, 2024

दिल्ली में दिवाली से पहले घुटने लगा दम, AQI 400 से हुआ पार

दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की आबोहवा जहरीली हो गई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस हो रही है। हवाओं की दिशा बदलने व गति कम होने से आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब है। यह शनिवार की तुलना में 101 सूचकांक अधिक है। उधर, सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार से दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही, बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में पटाखों और पराली के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे वायु गुणवत्ता खराब होगी।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज

-बवाना -411
-बुराड़ी -405
-जहांगीरपुरी -404
-आनंद विहार -394
-वजीरपुर -394
-मुंडका -378
-नजफगढ़ -301
-डीटीयू -309
-एनएसआईटी द्वारका -333

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें