Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आशा नौटियाल होंगी भाजपा प्रत्याशी

October 28, 2024

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आशा नौटियाल होंगी भाजपा प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर आहूत उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक आशा नौटियाल प्रत्याशी होंगी। नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार देर शाम उनके नाम की घोषणा की। नौटियाल सोमवार को अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष, संबंधित जनपद रुद्रप्रयाग की तहसील ऊखीमठ में प्रस्तुत करेंगी। इस से पूर्व, ऊखीमठ में दोपहर एक जनसभा भी आयोजित की जा रही है। जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नौटियाल केदारनाथ से दो बार विधायक रह चुकी हैं। केदारनाथ से वर्ष 2022 के आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी शैला रानी रावत का निधन हो जाने के कारण यहां अप चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें