Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पहुंचा 

October 28, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पहुंचा 

मुंबई: विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद एक पैस की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.08 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 4.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,036.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें