Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम में अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं Daler Mehndi

October 28, 2024

गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम में अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं Daler Mehndi

मुंबई : जैसे-जैसे दिवाली का त्यौहार नजदीक आता है, वैसे-वैसे चारों ओर उत्साह और खुशियाँ छा जाती हैं। रोशनी का यह त्यौहार पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल, स्टार प्लस गुम दिल का रब्ब रखा दिवाली महासंगम के साथ जश्न में चार चांद लगा रहा है। यह एक स्पेशल क्रॉसओवर इवेंट है जिसमें पॉपुलर शोज हैं, जिसमें गुम है किसी के प्यार में, इस इश्क का रब रखा, और दिल को तुमसे प्यार हुआ का नाम शामिल है।

गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम के रोमांचक प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह मजेदार ड्रामा की एक झलक दिखाता है कि इस इश्क का रब रखा में रणबीर का दिल कौन जीतेगा – मेघला या अद्रिजा? उत्साह को बढ़ाते हुए, गुम है किसी के प्यार में के रजत और सावी, दिल को तुमसे प्यार हुआ के चिराग और दीपिका के साथ, जश्न में शामिल होंगे। गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम रोमांचक ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट का मिश्रण होने का वादा करता है, क्योंकि हर एक शो के हमारे पसंदीदा किरदार इस यादगार जश्न के लिए एक साथ आ रहे हैं।

इस खास मौके को और भी खास बनाते हुए, मशहूर दलेर मेहंदी अपनी जबरदस्त आवाज से सबको दीवाना बनाएंगे, और जश्न में और भी रोशनी बिखेरेंगे। अपने पसंदीदा कलाकारों को एनर्जेटिक दलेर मेहंदी के साथ स्क्रीन पर देखना एक अलग ही मजा होगा, और हम बेसबरी से इस शानदार जश्न का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी कहते हैं, “स्टार प्लस के ‘गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम’ का हिस्सा बनना वाकई खुशी की बात है।

यह सभी दर्शकों के लिए दिवाली का एक खास तोहफा है। नए टेलेंट्स के साथ काम करना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। स्टार प्लस के ‘गुम दिल का रब रखा दिवाली महासंगम’ का हिस्सा बनना वाकई एक्साइटिंग था। इस दिवाली महासंगम के लिए मैंने अपने कुछ पसंदीदा गाने गाए और स्टार प्लस के टैलेंटेड कलाकारों को मेरे म्यूजिक पर परफॉर्म करते देखना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। जश्न के साथ-साथ दर्शक रोमांचक ट्विस्ट की उम्मीद कर सकते हैं जो उन्हें बांधे रखेंगे। देखते रहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें