Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द लॉन्च होने जा रहा है Realme का ये पॉवरफुल मॉडल, फीचर देख आप रह जाएंगे हैरान

October 28, 2024

जल्द लॉन्च होने जा रहा है Realme का ये पॉवरफुल मॉडल, फीचर देख आप रह जाएंगे हैरान

Smartphone Brand Realme Launch : स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही भारत में अपना एक फ्लैगशिप मोबाइल लांच करने जा रहा है। इस मॉडल का नाम GT 7 Pro है। इस फ़ोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ-साथ पॉवरफुल बैटरी और कैमरा देखने को मिलेगा। और क्या-क्या रहने वाला है इस फाेन में पढ़िए ये खास रिपोर्ट-

Design-

रियलमी GT 7 Pro स्मार्टफोन को Micro-quad-curve डिजाइन पर बनाया जाएगा जिसमें स्लोपिंग साइड्स देखने को मिलेगी। कंपनी के मुताबिक फ्रंट पैनल पर Samsung के Eco OLED Plus पैनल का इस्तेमाल किया गया है।

Display-

Realme GT 7 Pro में 6.7 इंच का स्क्रीन साइज़ मिल सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें 6000nits तक की ब्राइटनेस प्राप्त होगी, जो गज़ब का व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Processor-

इंडिया में लांच होने वाला यह पहला ऐसा मोबाइल होगा जिसमे ‘Qualcomm Snapdragon 8 Elite’ प्रोसेसर मिलेगा। यह एडवांस्ड 8-कोर प्रोेसेसर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो फोन परफॉर्मेंस को 45% तक बढ़ा सकता है।

Memory-

Realme GT 7 Pro में 16 GB तक की पावरफुल रैम भी दी जाएगी। यह मल्टीटास्किंग को स्मूथ और आसान बनाएगी। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े वेरिएंट में 1TB तक की मेमोरी दी जा सकती है। इंडिया में मार्केट को देखते हुए फोन का बेस वेरिएंट 12जीबी रैम पर भी लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 256 GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Camera-

Realme GT 7 Pro में तीन रियर कैमरा दिए जाएगे। ये कैमरा HyperImage+ सिस्टम पर काम करेगा। AI के साथ लॉन्च होने वाले इस मोबाइल में टेलीफोटो अल्ट्रा क्लैरिटी फीचर दिया गया है। जिससे 60X Zoom पर खींची गई तस्वीरें भी बिल्कुल साफ आएगी। वहीं फोन में 3x optical ज़ूम के साथ 120x digital ज़ूम सपोर्ट भी मिलेगा।

Battery-

पावर बैकअप के मामले में भी रियलमी जीटी 7 प्रो पावरफुल होगा। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh Battery दी जा सकती है। यह सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी होगी जो आम मोबाइल फोंस में मिलने वाली लिथियम-आयन बैटरियों के तुलना में काफी बेहतर होती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

Realme GT 7 Pro Price-

इस फ्लैगशिप मोबाइल फोन को 60 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। अनुमान है कि 12GB वाले realme GT 7 Pro का रेट 55,000 रुपये के करीब होगा तथा 16GB RAM मॉडल की कीमत 65,000 रुपये से ऊपर जा सकती है।

Launch Date-

कंपनी की ओर से फिलहाल फ़ोन को लॉन्च करने की डेट तो नहीं बताई गई है लेकिन यह साफ कर दिया है कि जीटी 7 प्रो अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें