Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन स्टाइलिश बॉलीवुड ऐक्टर्स अपने दिवाली लुक से चुरा रहे है सबका दिल

October 28, 2024

इन स्टाइलिश बॉलीवुड ऐक्टर्स अपने दिवाली लुक से चुरा रहे है सबका दिल

मुंबई: बॉलीवुड के देसी बॉयज़ इस दिवाली अपने फैशन गॉल्स सेट कर रहे हैं! फ़ैमिली फंक्शन से लेकर पार्टियों तक, ये सितारे जानते हैं कि कैसे परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक को अपनाया जाए। आइए उनके स्टाइलिश आउटफिट्स पर करीब से नज़र डालें और जानें कि आप अलग-अलग दिवाली इवेंट्स के लिए कैसे प्रेरित हो सकते हैं।

वेदांग रैना

वेदांग दिवाली फंक्शन के लुक के लिए एकदम सही इंस्पिरेशन हैं। उन्होंने बेज रंग का एम्बेलिश्ड कुर्ता पायजामा और गोल्डन स्टोल पहना है, जिसे बेज रंग के मिरर वर्क वाली जूतियों के साथ पेयर किया गया है। यह आउटफिट क्लास और ट्रेडिशन का मिश्रण है, जो घर पर पूजा या पारिवारिक समारोह के लिए उत्तम है!

वीर

वीर का सिल्वर सेक्विन वाला काला कुर्ता 2000 के दशक की शुरुआत की याद दिलाता है, जो दिवाली की रात की पार्टी के लिए एकदम सही है। काले पजामा और स्लीक ब्लैक जूतियों के साथ उनका पहनावा बोल्ड और नॉस्टेल्जिक दोनों है। सिल्वर डिटेलिंग बिल्कुल सही त्यौहारी चमक जोड़ती है। यह उन लोगों के लिए एक आकर्षक लुक है जो इस दिवाली पर अलग दिखना चाहते हैं!

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम की नेवी ब्लू सीक्विन्ड जोधपुरी को बेज पैंट और ब्लैक जूतियों के साथ जोड़ा गया है जो दिवाली सेलिब्रेशन के लिए एक और बढ़िया विकल्प है। यह लुक एलिगेंट और मॉडर्न दोनों है, जो दोस्तों और परिवार के साथ शाम की पार्टी के लिए एकदम सही है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का दिवाली लुक एलिगेंस और आकर्षण का मिश्रण है। उन्होंने स्लीक ब्लैक कुर्ता को व्हाइट एम्ब्रॉयडरी जैकेट के साथ पहना है, जो त्यौहारी सीज़न में स्पॉहिस्चेशन लाता है। जटिल एम्ब्रॉयडरी परंपरा का टच लाता है, जो दिवाली की पार्टियों के लिए एकदम सही है। कार्तिक का ब्लैक-एंड-व्हाइट कॉम्बो एक क्लासी और स्टाइलिश विकल्प है जो निश्चित रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा!

ईशान खट्टर

ईशान खट्टर का दिवाली लुक सादगी से भरा हुआ है। उन्होंने ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ता और कढ़ाई वाली जैकेट पहनी है, जिसे उन्होंने सफ़ेद पजामा और जूतियों के साथ पहना है। नाजुक चिकनकारी ने परंपरा का स्पर्श जोड़ा है, जो उनके पहनावे को त्यौहारों के लिए एकदम सही बनाता है। यह सफ़ेद रंग का पहनावा शान से भरपूर है, जो इस मौसम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है!

ये बॉलीवुड अभिनेता हमें दिखा रहे हैं कि दिवाली को कैसे स्टाइल से मनाया जाए, और हमें हर उत्सव के लिए आउटफिट प्रेरणा दे रहे हैं, चाहे वह दिन की पार्टी हो या त्यौहारी दिवाली की रात!

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें