Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 29, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Mumbai : पूंजी बाजारों में लगातार विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक पर सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें