Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 84.08 प्रति डॉलर पर रहा स्थिर, पढ़ें खबर

October 29, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 84.08 प्रति डॉलर पर रहा स्थिर, पढ़ें खबर

Rupee vs Dollar : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे कमजोर होकर 84.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत डॉलर से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें