Police Search Operation : पुलिस ने फेस्टिवल सीजन में अप्रिय घटना रोकने के लिए शहर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। यहां ट्रेन में आने वाले यात्रियों के सामान की जांच की वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी सर्च अभियान चलाकर वहां ठहरे लोगों की जांच की। संदिग्ध वाहनों को भी रूकवाकर जांच की गई।
एसएचओ इंस्पेक्टर सत्यनारायण स्वयं जांच में जुटे। डाग स्क्वायड भी साथ रही। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। सिटी एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि आज भिवानी पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। ताकि त्योहारों के चलते कोई भी अप्रिय घटना न घाटे और शांति प्रिय ढंग से त्योहारों को मनाया जा सके उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रेस्ट हाउस धर्मशालाएं रेलवे स्टेशन सहित अनेकों जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...