Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Poland के इस शहर में बंद हुआ रूसी वाणिज्यिक दूतावास, विदेश मंत्रलय ने दी जानकारी

October 29, 2024

Poland के इस शहर में बंद हुआ रूसी वाणिज्यिक दूतावास, विदेश मंत्रलय ने दी जानकारी

वारसॉ: पोलैंड के पॉज्नान शहर में हाल ही में बंद किए गए रूसी वाणिज्यिक दूतावास के राजनयिकों को 30 नवंबर तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया। यह जानकारी पोलैंड के विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता पावेल व्रोन्स्की ने दी। जानकारी के अनुसार, व्रोन्स्की ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पोलैंड और रूस ने पॉज्नान में वाणिज्य दूतावास के संचालन के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान रूसी राजनयिकों को पोलिश क्षेत्र छोड़ने के लिए सूचित कर दिया गया। बता दें कि पिछले मंगलवार को पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोस्र्की ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा था कि खुफिया जानकारियों से पता चलता है कि पोलैंड और उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही विद्धंसक गतिविधियों के लिए रूस सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

व्रोन्स्की ने कहा, ‘रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है और उन्हें पोलैंड में पर्सोना नॉन ग्राटा (व्यक्ति जिसका स्वागत नहीं) माना गया है। पोलैंड में रूसी राजदूत सर्गेई एंड्रीव ने पोलैंड द्वारा दी गई समय-सीमा की पुष्टि की, साथ ही कहा कि पोलिश अधिकारियों ने तीन रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। रूस की स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने एंड्रीव के हवाले से यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें