Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने पटाखों की दुकान पर मारी रेड, 2 क्विंटल पटाखे किए बरामद

October 29, 2024

पुलिस ने पटाखों की दुकान पर मारी रेड, 2 क्विंटल पटाखे किए बरामद

भिवानी: शहर में प्रतिबंध के बावजूद भारी मात्रा में पटाखे लोगों ने खासकर दुकानदार ने बेचने के लिए स्टाक कर रखे है। अब दीवाली नजदीक आते ही ये सामने आने लगे है। अनाजमंडी चौकी पुलिस ने एक दुकान के अंदर से करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद किए। जिन्हें सील किया गया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जिला में करीब छह-सात जगह से पुलिस भारी मात्रा में स्टाक किए गए पटाखे बरामद कर चुकी है।

एक अनुमान के अनुसार करीब 26 से 27 क्विंटल पटाखे पुलिस बरामद कर चुकी है। अभी भी काफी दुकानदारों ने दीवाली पर बिक्री के लिए पटाखे स्टोर कर रखे है। गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी चौकी पुलिस ने इंचार्ज मनोज के नेतृत्व में अनाजमंडी की दुकान नंबर 83 तिरासी में छापा मारा। जहां गत्ते की पेटियों में पटाखे स्टाक कर रखे थे। करीब ढाई क्विंटल पटाखे दुकान से बरामद किए गए हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें