Paddy Purchase Grain Market : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उकलाना अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया। मंडी में तीन दिन से धान की खरीद व उठान नहीं हुआ था, जो आज से शुरू हो गया है। गर्ग ने कहा कि उकलाना राइस मिल के न होने से धान खरीद में काफी दिक्कत आ रही है।
सरकार को नियम बनाना चाहिए कि हरियाणा की कोई भी मिल कहीं से भी धान खरीद सके, ताकि किसानों को अपना धान बेचने के लिए कई दिनों तक मंडियों में संघर्ष न करना पड़े। बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की थी कि 10 अक्टूबर से धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।
अब मुख्यमंत्री को अपने वादे के अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद करवानी चाहिए और किसान अगली फसल के लिए खाद लेने के लिए सुबह 4 बजे से देर रात तक लाइनों में खड़े रहते हैं। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को पहले की तरह हर अनाज खरीद पर आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन देना चाहिए। जबकि पिछले 30 सालों से आढ़तियों को अनाज पर 2.5 प्रतिशत कमीशन मिल रहा था। सरकार द्वारा गेहूं व धान पर कमीशन कम करने तथा कपास, सरसों आदि अनाज पर भी कमीशन खत्म करने से प्रदेश के व्यापारियों में भारी रोष है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...