Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी युवक की USA में गोलियां मारकर हत्या, परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

October 29, 2024

पंजाबी युवक की USA में गोलियां मारकर हत्या, परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

USA Punjabi Youth Dead : पटियाला के समाना के गांव कुतबनपुर के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुतबनपुर निवासी अरमान सिंह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले साल मार्च में अमेरिका गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोली लगने से एक दिन पहले अरमान सिंह ने अपने परिजनों से बात की थी।

अन्य युवकों की तरह अरमान भी अच्छे भविष्य के सपने लेकर अमेरिका गया था। उसका सपना था कि वह अपनी बहन की शादी खूब धूम-धाम से करेगा और पहले उसे उच्च शिक्षा भी दिलवाएगा। आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को उन्हें रिश्तेदारों का फोन आया कि उनके बेटे अरमान को गोली लग गई है, जिससे उसकी मौत हो गई।

जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार अरमान सिंह अमेरिका में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उसे सुबह काम पर जाना था। घर के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिका में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार ने अरमान के शव को उसके गांव वापस लाने में सहायता के लिए भारत सरकार से अपील की है। उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से अमेरिका में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

बता दें की अमेरिका में प्रवासियो पर हमलों कि घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले वहां अश्वेतों पर ही हमले होते थे परन्तु अब प्रवासियों पर भी लगातार हमलों की घटनाएँ सामने आने लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें