
नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां जनगणना भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण और नागरिक पंजीकरण प्रणाली मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।
शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सरदार साहब ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के लिए संघर्ष और त्याग के प्रतीक लौहपुरुष की यह प्रतिमा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक बन सभी को प्रेरणा देती रहेगी।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...