Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने पर होगा विचार- बेढ़म

October 29, 2024

राजस्थान में गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने पर होगा विचार- बेढ़म

जयपुर: राजस्थान के गोपालन एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा है कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के बारे में सकारात्मक रुप से आगे बढ़ा जायेगा।

बेढ़म मंगलवार को पिंजरापोल गौशाला में धनतेरस पर्व के अवसर पर श्री काल भैरव भगवान की पूजा अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर उन्होंने मीडिया से बातचीत में गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने के बारे में किए गए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि गाय को राज्य माता का दर्जा देने के लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से ज्ञापन मिला है और इस संबंध में सकरात्मक रुप से आगे बढ़ा जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें