Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 30, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
Rupee Fell In Early Trade : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे कमजोर होकर 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।
हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा किसी भी हस्तक्षेप से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।
Rupee Fell In Early Trade- अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.05 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.31 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 548.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें