Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण-16″ के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 90 अपराधियों को दबोचा

October 30, 2024

पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण-16″ के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 90 अपराधियों को दबोचा

Operation Attack-16 : ऑपरेशन आक्रमण-16 के तहत चले विशेष अभियान में नूंह पुलिस की सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 42 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 235 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में निम्नलिखित उपलब्धि हासिल की है।

जिला नूंह पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण-16 के तहत अवैध हथियार रखने के जुर्म में 3 मुकदमें दर्ज कर उनमें 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 03 देसी कट्टा व 04 कारतूस बरामद किये हैं। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 05 मामलें दर्ज करके उनमें 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 138 (अड़तीस) बोतल देशी शराब बरामद की।

इसके अतिरिक्त नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर उसमें 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 80.86 (छियासी) ग्राम हैरोइन बरामद की ।इसके अतिरिक्त कार्यवाही करते हुए जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 04 मामलें में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे 14,700 रुपये बरामद किये है।

इसके अतिरिक्त निरीक्षक विमल राय प्रबंधक थाना साईबर क्राईम नूंह के नेतृत्व में गठित टीम ने साईबर अपराध में संलिप्त 03 साईबर अपराधियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की हैं । जिनके कब्जें से फर्जी मोबाइल एवं सिम कार्ड व अन्य सामान भी बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें