Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने की ‘Panchayat Season 4’ की शूटिंग शुरू होने की घोषणा: फुलेरा लौटने के लिए हो जाएं तैयार

October 30, 2024

Prime Video ने की ‘Panchayat Season 4’ की शूटिंग शुरू होने की घोषणा: फुलेरा लौटने के लिए हो जाएं तैयार

Panchayat Season 4 : इंडिया के पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि उसकी मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। स्ट्रीमिंग सेवा ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कलाकार जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक पंचायत के अगले रोमांचक चैप्टर को ऑफिशियल स्टार्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में दिल जीतने के बाद, यह बहुचर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिर से एक्शन में आ गया है और इसके चौथे सीजन का निर्माण शुरू हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Panchayat Season 4 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं, जिसे देखना रोमांचक होगा।

पंचायत सीज़न 4 में दिल को छू लेने वाला ह्यूमर, प्यारे पल और अपने आप में अनोखा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे फैंस खूब एंजॉय करेंगे। इस मच अवेटेड कहानी के जारी होने तक, अपडेट के लिए बने रहें!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें