Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लियुआन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ चाय पी

October 30, 2024

फंग लियुआन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ चाय पी

China News : 29 अक्टूबर की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की पत्नी सुजैन इनेस-स्टब के साथ राजधानी पेइचिंग में चाय पी, जो राष्ट्रपति अलेक्जेंडर के साथ चीन की राजकीय यात्रा पर हैं।

फंग लियुआन ने कहा कि चीन और फिनलैंड की लंबी ऐतिहासिक परंपराएं और गहन सांस्कृतिक विरासत है। अगले साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ होगी। उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष कला और बर्फ के खेलों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेंगे और दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती को लगातार बढ़ाएंगे।

फंग लियुआन ने सुजैन इनेस-स्टब की सक्रिय जन कल्याण गतिविधियों की प्रशंसा की और संबंधित क्षेत्रों में चीन की विकास उपलब्धियों का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चीन और फिनलैंड बहुमूल्य अनुभव साझा कर सकते हैं और संयुक्त रूप से दोनों देशों के लोगों की भलाई को बढ़ा सकते हैं।

वहीं, सुज़ैन इनेस-स्टब ने अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए फंग लियुआन को हार्दिक धन्यवाद दिया, दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के विकास को बढ़ावा देने में फंग लियुआन के दीर्घकालिक कार्य की प्रशंसा की, और दोनों देशों के बीच मित्रता को गहरा करने के लिए मानविकी के क्षेत्र में फिनलैंड और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें