Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में आयी गिरावट,जानिए Stock Market का हाल

October 31, 2024

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में आयी गिरावट,जानिए Stock Market का हाल

Stock Market : घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 225.17 अंक गिरकर 79,707.66 पर और एनएसई निफ्टी 60.85 अंक गिरकर 24,280 पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं लार्सन एंड टुब्रो के शेयर ने पांच प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का उच्च आय के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,395 करोड़ रुपये रहा है। सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजारों में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 4,613.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Stock Market
Stock Market

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 घाटे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे।अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 426.85 अंक गिरकर 79,942.18 अंक पर और एनएसई निफ्टी 126 अंक गिरकर 24,340.85 अंक पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें