Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं Madhuri Dixit, ‘Bhool Bhulaiyaa’ को बताया – अपनी नई शुरुआत

November 1, 2024

हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं Madhuri Dixit, ‘Bhool Bhulaiyaa’ को बताया – अपनी नई शुरुआत

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल भुलैया’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्म में अपने रोल को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं।

माधुरी दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि ‘भूल भुलैया 3‘ के साथ डरावनी भूमिका में वह दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। माधुरी ने कहा ‘उन्हें यह बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि वह पहले की तुलना में कुछ अलग कर रही हैं।‘ उन्होंने कहा ‘यह बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इससे मुझे कुछ अलग करने का मौका मिलता है।‘

इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया ‘‘मैं हॉरर फिल्में ज्यादा नहीं देखती, मैं डर जाती हूं, लेकिन मैं इन फिल्मों की दीवानी रही हूं। मुझे लगता है कि यह मेरी एक नई शुरुआत है। मैंने पहले कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है।‘‘

इस बीच अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने डांस ऑफ पर भी बात की। माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ‘अमी जे तोमर 3.0‘ गाने में एक और डांस- ऑफ करने के लिए तैयार हैं। ‘द डांस ऑफ एन्वी‘ और ‘डोला रे डोला‘ के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि यह जब तक दर्शकों को पसंद आ रहा है, तब तक ठीक है और इससे फिल्म का उत्साह भी बढ़ता है।‘

माधुरी 1997 की फिल्म ‘दिल तो पागल है‘ के ‘द डांस ऑफ एन्वी‘ में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ मैच करती नजर आई थीं। इसके बाद वह 2002 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘देवदास‘ में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘डोला रे डोला‘ में नजर आई थीं।

अब अभिनेत्री कार्तकि आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया‘ की तीसरी किस्त में विद्या के साथ कथक करती नजर आएंगी। माधुरी ने आईएएनएस को बताया ‘‘लोगों ने ट्रेलर देखा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इससे उत्साह बढ़ता है।‘

माधुरी इससे पहले 1991 में एक साइको-थ्रिलर फिल्म ‘100 डेज‘ में नजर आ चुकी हैं। उस फिल्म में भी डराने वाले कई सीन मौजूद थे। ‘भुल भूलैया‘ को लेकर अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं वास्तव में बेहद उत्साहित हूं और मैंने इस भूमिका का पूरा आनंद लिया है, मुझे लगता है कि लोगों को मनोरंजन के लिए यह फिल्म देखनी चाहिए।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें