Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Netizens को ‘Lady Singham’ के रूप में भाया Deepika Padukone का अंदाज, Rohit Shetty से हो रही हैं स्टैंडअलोन फिल्म की मांग

November 2, 2024

Netizens को ‘Lady Singham’ के रूप में भाया Deepika Padukone का अंदाज, Rohit Shetty से हो रही हैं स्टैंडअलोन फिल्म की मांग

मुंबई : सिंघम अगेन में, दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी के किरदार में खुद को साबित किया है, और उनका प्रभाव “लेडी सिंघम” के रूप में काफी जोरदार रहा है। पादुकोण के किरदार के इंट्रोडक्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है, कई लोगों ने स्क्रीन पर उनके मजबूत प्रेजेंस और पॉवरफुल परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है। दीपिका अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इंटेंस दुनिया में बिना किसी दिक्कत के कदम रखा है। बता दें कि उन्होंने फ्रेंचाइजी में नई एनर्जी और एक मजबूत महिला किरदार शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस किया है।

उनका आउटस्टैंडिंग एंट्री सीन अब हॉट टॉपिक बन गया है, जिसे देखते हुए फैंस उनकी डेरिंग परफॉर्मेंस और दूसरे किरदारों के साथ मजबूत केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर अजय देवगन के फेमस किरदार बाजीराव सिंघम के साथ। बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, फैंस ‘लेडी सिंघम’ शक्ति शेट्टी को मेन किरदार के रूप में एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को टैग करके “लेडी सिंघम” की कहानी को और आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट तक की है।

तो चलिए नेटिजन के रिएक्शंस पर एक नज़र डालते हैं,

ये देखना कमाल है कि चेन्नई एक्सप्रेस के बाद, जहां रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने मीनम्मा को इंट्रोड्यूस किया था, और वह एक यादगार किरदार बन गई। ऐसे में अब शक्ति शेट्टी के जरिए फिर से एक्टर और डायरेक्टर की इस जोड़ी ने एक और सक्सेसफुल प्रोडक्ट देकर सबको इंप्रेस कर दिया है।

नेटिज़न्स के प्यार के साथ-साथ, क्रिटिक्स भी दीपिका पादुकोण की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी मैग्नेटिक प्रेजेंस स्क्रीन पर दिल में एक खास जगह बनाती है, जबकी दूसरे उन्हें निडर कह रहे हैं। साथ ही उन सभी का मानना है कि दीपिका लेडी सिंघम के रूप में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें