Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन हैं Rishabh Pant के प्राइवेट शेफ, जिनका भोजन निभा रहा है विकेटकीपर की फिटनेस में बड़ा रोल

November 2, 2024

कौन हैं Rishabh Pant के प्राइवेट शेफ, जिनका भोजन निभा रहा है विकेटकीपर की फिटनेस में बड़ा रोल

Rishabh Pant Private Chef : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जब से अपने एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट की पिच पर वापसी की है, तबसे वह फिटनेस को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। पोषण के मामले में भी पंत के पास अब मुंबई स्थित नीट मील्स के संस्थापक अक्षय अरोड़ा नामक एक निजी शेफ है, जो उनकी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के लिए उनके साथ यात्रा करते हैं। पंत एक्सीडेंट के बाद से ही लगातार अपने न्यूट्रिशन को लेकर काफी सजग हो गए हैं। उन्होंने अपने खान-पान का ध्यान रखने के लिए मुंबई स्थिति नीट मील्स के संस्थापक अक्षय अरोड़ा को अपना निजी शेफ बनाया है। वह ऋषभ पंत को फिट रखने के लिए उनके पोषण का पूरा ध्यान रखते हैं। अरोड़ा पंत की एक और न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट श्वेता शाह के साथ उनके पोषण का बहुत ध्यान रख रहे हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में उत्तराखंड में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद कई सालों तक वह क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। श्वेता इस दौरान उनके पोषण का पूरा ध्यान रखती थीं। उन्होंने पंत की इंजरी के दौरान तेजी से ठीक होने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए पंत को सूजन-रोधी खाद्य पदार्थ खाने और पानी पीने पर भी जोर दिया।

श्वेता ने कहा, कि ‘ऋषभ होटलों में जाते थे, लेकिन हमें अच्छे शेफ नहीं मिल रहे थे, जिससे उसके लिए न्यूट्रिशन प्लान का पालन करने की हमारी योजना प्रभावित होती थी। मैंने उनके मैनेजर से कहा कि हम योजना के अनुसार प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, और इस तरह हमने अक्षय को शामिल किया। उनके आने से हमें यह आश्वासन मिला कि ऋषभ स्वच्छ भोजन खा रहे हैं और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं।‘

उन्होंने कहा, कि ‘उदाहरण के लिए, मैं उनके खाने में न केवल चिकन का प्रयोग कर सकती हूं, लेकिन अक्षय इससे ऐसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं, जिनके बारे में हमने कभी नहीं सोचा था। इससे ऋषभ का न सिर्फ खाना अच्छा बनेगा बल्कि पूरा पोषण भी मिलता रहेगा।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें