Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, 09 लोग जिन्दा जले, 4 घायल

November 2, 2024

इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, 09 लोग जिन्दा जले, 4 घायल

जकार्ता: इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गयी। आग में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन फैक्ट्री के कर्मचारी थे जबकि एक अन्य दमकलकर्मी है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें