Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

 Sri Lanka संसदीय चुनाव से संबंधित शिकायतों के मामलों में 190 से अधिक लोग गिरफ्तार 

November 3, 2024

 Sri Lanka संसदीय चुनाव से संबंधित शिकायतों के मामलों में 190 से अधिक लोग गिरफ्तार 
कोलंबो: श्रीलंका में हुए 2024 के संसदीय चुनावों से संबंधित शिकायतों के सिलसिले में अब तक छह उम्मीदवारों सहित 191 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। संसदीय चुनाव के लिए मतदान 14 नवंबर को होगा। पुलिस ने बताया कि उसे संसदीय चुनाव से संबंधित 168 शिकायत मिली हैं। पुलिस मीडिया प्रवक्ता डीआईजी (उप महानिरीक्षक) निहाल थलदुवा के हवाले से कहा, ‘‘इसमें अपराध की 30 शिकायत और चुनाव कानूनों के उल्लंघन से संबंधित 138 शिकायत शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिन 191 लोगों को 2024 के संसदीय चुनावों से संबंधित शिकायतों के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किया गया है उनमें चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवार भी शामिल हैं। पुलिस ने इन शिकायतों के संबंध में 45 वाहन भी जब्त किए हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसे संसदीय चुनावों से संबंधित 1,259 शिकायत मिली हैं। समाचार पोर्टल ने कहा कि इनमें से 13 शिकायत हिंसा के संबंध में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें