Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan की खूबसूरती में खोईं ‘Citadel’ स्टार Samantha , दिखाई आनंदमय दिनों की एक झलक

November 3, 2024

Rajasthan की खूबसूरती में खोईं ‘Citadel’ स्टार Samantha , दिखाई आनंदमय दिनों की एक झलक

मुंबई: साउथ फिल्म जगत की सफल अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी इसी महीने रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच अभिनेत्री ने राजस्थान से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एंजॉय करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री सामंथा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राजस्थान की खूबसूरती में बिताए छुट्टी के दिनों की झलक फैंस को दिखाई है, जिसमें वह जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। शेयर की गई कई तस्वीरों में से एक में वह मिट्टी के बर्तन बनाती, टेस्टी भोजन का लुत्फ उठाती और सुंदर जगहों को निहारती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ सुखद दिन अब एक क्रेजी नवंबर के लिए तैयार हैं।‘ इससे पहले सामंथा ने जंगली जानवरों के साथ प्रकृति की खूबसूरती को निहारते हुए अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट की थीं। पोस्ट को कैप्शन दिया बाघ के साथ प्रकृति की खूबसूरती देखी। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी‘ में वरुण धवन के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। सीरीज में वरुण स्टंटमैन बनी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सामंथा फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगी।

’सिटाडेल: हनी बनी’ की कहानी वरुण और सामंथा के इर्द-गिर्द घूमती है और एक रोमांचक दुनिया मे ले जाती है। सामंथा और वरुण सीरीज में साथी एजेंट होने के साथ ही एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए हैं। सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) ने किया है। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, काशवी मजूमदार, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार भी अहम रोल में हैं। ‘सिटाडेल: हनी बनी‘ 7 नवंबर को प्राइम वीडियो इंडिया पर शुरू होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें