Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

AQI पहुंचा 400 के पार, घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग

November 4, 2024

AQI पहुंचा 400 के पार, घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग

Air Pollution in Delhi : राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नागरिकों को सुबह की सैर पर जाने में भी दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासकर यह चिंताजनक स्थिति है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार सोमवार सुबह 6:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 बना हुआ है, जो की गंभीर श्रेणी में आता है।

दिल्ली NCR के शहर फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 276, गाजियाबाद में 294, ग्रेटर नोएडा में 240 और नोएडा में AQI 304 बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के 10 इलाकों में AQI का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। आनंद विहार में 432, अशोक विहार में 408, बवाना में 406, जहांगीरपुरी में 412, मुंडका में 402, NSIT द्वारका में 411, पंजाबी बाग में 404, रोहिणी में 406, विवेक विहार में 418, वजीरपुर में AQI 411 बना हुआ है।

इन सबके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और गले में खराश की समस्या बनी हुई है। दिल्ली के 25 इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है। अलीपुर में 385, आया नगर में 369, मथुरा रोड में 362, डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में 381, द्वारका सेक्टर 8 में 395, IGI एयरपोर्ट में 371, दिलशाद गार्डन में 302, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 353, लोधी रोड में 305, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 378, नजफगढ़ में 370, नरेला में 375, नेहरू नगर में 398, न्यू मोती बाग में 400, नॉर्थ कैंपस में DU में 389, पटपड़गंज में 400, पूषा में 350, आरके पुरम में 392, शादीपुर में 375, अरविंदो मार्ग मे 366, और सिरी फोर्ट में 366 अंक बना हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण के कारण धुंध की मोटी परत ने शहर को ढक लिया है। आईएएनएस ने लोगों से बात कर जब उनका हाल जाना तो लोग बेवजह बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। खासकर सुबह की सैर पर निकलने से पहले AQI को चैक करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें