Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP बार काउंसिल ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान, घटना की जांच के लिए बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति

November 4, 2024

UP बार काउंसिल ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान, घटना की जांच के लिए बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति

Bar Council Protest : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज पर अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने शनिवार को कहा कि गाजियाबाद कचहरी में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल ने सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। बार काउंसिल ने जिला जज के स्थानांतरण की भी मांग की है।

यूपी बार काउंसिल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की अदालतों में कार्यरत सभी वकील सोमवार, 4 नवंबर को काम से खुद को दूर रखेंगे। यूपी बार काउंसिल ने उस दिन को विरोध दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के सभी 75 जिलों में काम स्थगित करने का अनुरोध किया है।‘

बार काउंसिल ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति भी गठित की है, जिसके सोमवार को गाजियाबाद अदालत पहुंचने की उम्मीद है। बार काउंसिल द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी में रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव और प्रशांत सिंह अटल शामिल हैं। जांच समिति के सदस्य अटल ने कहा, ‘हम इस मुद्दे पर जिला न्यायाधीश, जिला पुलिस अधिकारियों, बार नेताओं और घायल व्यक्तियों से बात करेंगे।‘

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने गाजियाबाद अदालत परिसर के अंदर वकीलों के खिलाफ पुलिस की कथित हिंसक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इस घटना को अधिकारों और कानून के शासन का गंभीर उल्लंघन बताया है।

बता दें की यह घटना 29 अक्टूबर को गाजियाबाद के जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान हुई थी। पुलिस ने कोर्ट परिसर में हंगामा कर रहे वकीलों पर लाठीचार्ज किया था। इसी के विरोध में यह बंद बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें