Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : चुनाव आयोग ने Punjab की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तरीख में किया बदलाव, अब इस दिन हाेंगी Voting

November 4, 2024

Big Breaking : चुनाव आयोग ने Punjab की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तरीख में किया बदलाव, अब इस दिन हाेंगी Voting

Punjab By- Election : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, कि ‘बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी। विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था। इसमें कहा गया था कि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मकि कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है। आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है।‘

Punjab By- Election
Punjab By- Election

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिजर्पुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।

चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था। इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

बता दें, डेरा बाबा नानक के लिए 1,93,268 मतदाता और 241 मतदान केंद्र हैं। चब्बेवाल (एससी) में मतदाताओं की संख्या 1,59,254 है, तथा 205 मतदान केंद्र हैं। गिद्दड़बाहा में मतदाताओं की कुल संख्या 1,66,489 है, तथा 173 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, बरनाला में 1,77,305 मतदाता हैं तथा 212 मतदान केंद्र हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें