Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बनी चिंता का विषय, AQI सबसे खतरनाक स्तर पर

November 5, 2024

पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बनी चिंता का विषय, AQI सबसे खतरनाक स्तर पर

Air Pollution in Punjab : पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले कुछ दिनों से ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जिसमें करनाल सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां AQI 316 दर्ज किया गया।

सुबह 9 बजे, पंजाब के अमृतसर में AQI 301 था, जबकि हरियाणा के बहादुरगढ़ और करनाल में क्रमशः 313 और 316 AQI दर्ज किया गया। दिवाली के बाद से अमृतसर में लगातार AQI का स्तर बेहद खराब रहा। जिस कारण अमृतसर प्रदूषित शहरों की श्रेणी में आ गया।

पंजाब में AQI रीडिंग अलग-अलग रही, जिसमें बठिंडा में 119, जालंधर में 214, खन्ना में 171, लुधियाना में 153, पटियाला में 207, मंडी गोबिंदगढ़ में 184 और रूपनगर में 141 दर्ज किया गया।

हरियाणा में, दर्ज किए गए अन्य AQI स्तरों में भिवानी में 293, चरखी दादरी में 280, फ़रीदाबाद में 238, फ़तेहाबाद में 202, गुरुग्राम में 266, हिसार में 266, जिंद में 253, रोहतक में 258, सोनीपत में 296, सिरसा में 251, कुरुक्षेत्र में 238, पानीपत में 187, यमुनानगर में 142 और अंबाला में 112 शामिल हैं। चंडीगढ़ में AQI 183 दर्ज किया गया।

AQI वर्गीकरण इस प्रकार है-
0-50 को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब, 401-450 को गंभीर और 450 से ऊपर को ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है।

खेतों में आग लगाने की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब में शनिवार को कुल 379 खेतों में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। खेतों में लगाई जाने वाली आग को रोकने के लिए सरकारें काम तो कर रही है लेकिन ये घटनाएँ रुक नहीं रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें