Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nia Sharma का सोशल प्लेटफॉर्म पर छलका दर्द, बोलीं- ‘मुझसे कोई प्यार नहीं करता’

November 5, 2024

Nia Sharma का सोशल प्लेटफॉर्म पर छलका दर्द, बोलीं- ‘मुझसे कोई प्यार नहीं करता’

Nia Sharma : मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की अपनी प्लानिंग के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह सिंगल हैं और खुद से सवाल किया कि क्या वो शादी के बिना कुछ मिस कर रही हैं? निया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया, जहां एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? उन्होंने जवाब दिया, नहीं मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो क्या सिंगल ही मर जाएंगे। मुझसे कोई प्यार नहीं करता।

एक अन्य ने उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा, कि ‘सर मैं आपको खुश नहीं दिखाई देती क्या या आपको बर्दाश्त नहीं होता कि मैं अपनी लाइफ में खुश हूं? मेरी जिंदगी में कुछ कमी दिखाई देती है या फिर मैं उस स्तर तक नहीं जी पा रही हूं..ऐसा क्या है जो मैं शादी के बिना मिस कर रही हूं। इसके बाद निया ने अपने फैन्स को वजन घटाने के मजेदार टिप्स दिए, जिन्होंने उनसे पूछा था कि उनके जैसी अच्छी बॉडी कैसे हासिल की जाए।

उन्होंने इसका जवाब दिया, जब भी आपका खाने का मन हो.. बस अपने मुंह पर टेप लगा लें। एक्ट्रेस को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए तारीफ मिली तो उन्होंने कहा, यही मैं भी सोचती हूं लेकिन फिर लोग मेरे पीछे क्यों आते हैं? डार्क सर्कल हटाने के टिप्स पूछने वालों को एक मजेदार जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा यह सवाल मैं सभी से पूछ रही हूं, जो भी सबसे अच्छी टिप्स लेकर आएगा, उसे मेरी तरफ से ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा।

बता दें कि निया को हाल ही में शो लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड और सुहागन चुड़ैल में देखा गया था। पहले शो में वह कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया। इसे भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं। निया ने ट्विस्टेड, और जमाई 2.0 जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें