Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Malaysia के साथ दोस्ताना मैच के लिए India के 26 संभावित खिलाड़ियों की हुई घोषणा

November 5, 2024

Malaysia के साथ दोस्ताना मैच के लिए India के 26 संभावित खिलाड़ियों की हुई घोषणा

Malaysia Friendly Match : भारतीय सीनियर फुटबॉल पुरुष टीम के मुख्य कोच मनोलो माक्र्वेज ने हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी गाचीबावली स्टेडियम में 18 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ खेले जाने वाले फीफा अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच के लिए मंगलवार को 26 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। टीम 11 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर के लिए हैदराबाद में एकत्र होगी। पिछले महीने, भारत ने नाम दिन्ह के थिएन ट्रुओंग स्टेडियम में एक अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच में वियतनाम को 1-1 से बराबरी पर रोका था।

Malaysia Friendly Match
Malaysia Friendly Match

संभावित टीम:

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आकाश सांगवान, अनवर अली, आशीष राय, चिंगलेनसाना सिंह कोंशाम, हेमिंगथनमाविया राल्ते, मेहताब सिंह, राहुल भेके, रोशन सिंह नोरेम, संदेश ङिांगन।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, जेकसन सिंह थौनाओजम, जितिन एमएस, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलासो, सुरेश सिंह वांगजाम, विबिन मोहनन।

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, फारुख चौधरी, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें