Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss18 : हर दिन चढ़ता जा रहा Contestant का पारा, इन दोनों के बीच हाथापाई

November 5, 2024

Bigg Boss18 : हर दिन चढ़ता जा रहा Contestant का पारा, इन दोनों के बीच हाथापाई

Bigg Boss 18 Contestants Fight : बिग बॉस 18 के घरवालों का पारा हर दिन चढ़ता जा रहा है और प्रतियोगी हर गुजरते दिन के साथ एक-दूसरे के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में रजत और ‘टाइम गॉड‘ विवियन डीसेना के बीच बहस में अविनाश मिश्र कूद पड़ते है, जिसके बाद रजत दलाल प्रतियोगी अविनाश मिश्र पर अपना आपा खोते हुए दिखाई देते है।

शो के प्रोमो में रजत और अविनाश एक भयंकर लड़ाई में उलझे हुए दिखाई देते हैं और उन्हें ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी और अरफीन खान रोकते हैं। लड़ाई तब शुरू होती है जब विवियन रजत से पूछते हैं कि जेल में रहने के दौरान उन्होंने सभी घरवालों के बीच बराबर खाना क्यों नहीं बांटा।

रजत को विवियन से खुद के लिए बोलने के लिए कहते हुए सुना जाता है, जिसके बाद टेलीविजन स्टार यह कहते हुए पलटवार करते हैं कि उन्हें लोगों को सिर्फ बोलने से ज्यादा सबक सिखाना पसंद है। जिसके बाद रजत विवियन के कंधे को छूते हैं और कहते हैं कि वह जो चाहें कर सकते हैं क्योंकि विवियन जैसे कई लोग आते हैं।

इससे अभिनेता नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि वह उन्हें बाहर निकलने के दरवाजे तक छोड़ देंगे। अविनाश के हस्तक्षेप के बाद लड़ाई और भी बढ़ जाती है और रजत उसे ‘चेला‘ कहकर बुलाता है। अविनाश फिर कहता है कि रजत उससे डरता है और दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। दिग्विजय, अरफीन और ईशा झगड़े को रोकने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं।

ईशा फर्श पर गिर जाती है और उन्हें चोट लगती है। प्रोमो के अंत में विवियन को यह कहते हुए सुना जाता है कि जो लोग सभ्य तरीके से व्यवहार नहीं कर सकते वे शो छोड़ सकते हैं और किसी को भी किसी के साथ र्दुव्‍यवहार करने की अनुमति नहीं है। बता दें कि बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में एक नॉमिनेशन टास्क भी होगा, जहां विवियन के पास उन नामों के लिए वोट करने का अधिकार होगा, जिन्हें वह बाहर करना चाहते हैं।

प्रोमो के अनुसार, रजत, श्रुतिका, चाहत पांडे और सारा अरफीन खान उन आठ नामों में शामिल हैं जिन्हें वह नॉमिनेट करेंगे। यह शो 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ‘बिग बॉस 18‘ से शहजादा धामी, गुणर} सदावर्ते, हेमलता शर्मा, मुस्कान बामने और न्यारा बनर्जी जैसे प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं। वर्तमान में शो में करण वीर मेहरा, अविनाश, चुम दारंग, चाहत पांडे, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, मिश्र, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अजरुन राज, शहजादा धामी, एलिस कौशिक और अरफीन खान बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें