Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनाज मंडियों में आज हुआ 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान: DC Himanshu Aggarwal

November 5, 2024

अनाज मंडियों में आज हुआ 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान: DC Himanshu Aggarwal

Jalandhar Paddy Lifted : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि जिला प्रशासन अनाज मंडियों में धान की फसल के उठान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और एक ही दिन में 32,629 मीट्रिक टन फसल का उठान किया गया है। धान खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा कुल 269520 मीट्रिक टन फसल का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मंडियों में निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उठान सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रही है। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अब तक किसानों से खरीदे गए धान के लिए ₹1471 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की सभी अनाज मंडियों में धान का तेजी से उठान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले दिनों में उठान प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी, जिसके लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की मंडियों में धान की लिफ्टिंग व्यवस्थित और कुशल तरीके से की जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डॉ. अग्रवाल ने पंजाब सरकार की किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की वचनबद्धता दोहराई और खरीद प्रबंधों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि खरीद एजेंसियों ने अब तक मंडियों में आई 6,77,485 मीट्रिक टन फसल में से 6,71,805 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें