Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sharda Sinha Death : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने शारदा सिन्हा के निधन पर शाेक किया व्यक्त

November 6, 2024

Sharda Sinha Death : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने शारदा सिन्हा के निधन पर शाेक किया व्यक्त

Sharda Sinha Death : देश और दुनिया में मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा। शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली में हुआ। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट लिखा हैं, कि पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध लोक गायिका, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन का दु:खद समाचार सुना। जब पूरा देश उनके गीतों में डूबा है, तब उनका यूं चले जाना अत्यंत कष्टदायक है।उनकी आवाज छठ का पर्याय है। छठ महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है। आज भले ही वह भौतिक रूप से हमारे बीच न रहीं हों किंतु उनके आवाज की झनक सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगी। छठी मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। सीएम नीतीश कुमार ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समय सुनिश्चित करेंगे।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर बिहार के लोग मर्माहत हैं। आम से लेकर खास लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें