Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर 84.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 6, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर 84.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी चुनाव के बीच बाजार में अस्थिरता के संकेत दिखने लगे हैं।

Rupee vs Dollar

इसके परिणाम स्पष्ट होने पर ही यह हलचल थमने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.23 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.09 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.11 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,569.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें